हिमालय में विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में नौ और दस फरवरी को दिखेगा.
हिमालय में बन रहे विक्षोभ की वजह से आने वाले 9 और 10 फरवरी को झारखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. बारिश के बाद एक बार फिर झारखंड में विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी.

