नई दिल्ली.आज शाम कांग्रेस अपने सी.एम. चेहरे का ऐलान कर सकती है।फिलहाल लोगों को आज शाम 7 बजे तक इंतजार करने को कहा गया है। पंजाब कांग्रेस द्वारा अपने टिवटर पर सिद्धू व चन्नी की एक वीडियो शेयर की गई है। बताया जा रहा है सी.एम. फेस को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मोहर लग सकती है। लेकिन सिद्धू खेमे में भी इस बात का चर्चा चल रही है तथा इस मसले पर फिलहाल पार्टी ने चुप्पी साधे हुई है।

