वसंत पंचमी पर महादेव को तिलक चढ़ने के साथ वातावरण खुशनुमा हो जाता है. अबीर गुलाल के साथ लोगों पर फ़गुआहट भी चढ़ने लगता है और इंतजार होता है महाशिवरात्रि का और होली का. गावों में आज भी लोग शाम को चौपाल पर झाल मंजीरे के साथ फाग गाते है.चूँकि आज 17 फरवरी से फाल्गुन का महिना भी चढ़ गया है तो भक्ति के साथ मस्ती की बयार भी आ गयी है, ऐसे में यह उत्सुकता बनना लाजमी है की महाशिवरात्रि कब है और होली कब. फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ हिन्दू विक्रम संवत 2078 समाप्त होकर हिन्दुओं का नया साल शुरू हो जाता है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार साल के अंतिम महीने के व्रत पर्व त्यौहार पर एक नजर डालते है.
विक्रम संवत् 2078 माह फाल्गुन (इसवी सन 2022) के व्रत एवं त्योहार
17 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन माह प्रारंभ
20 फरवरी, रविवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
27 फरवरी, रविवार: विजया एकादशी
28 फरवरी, सोमवार: प्रदोष व्रत
01 मार्च, मंगलवार: महाशिवरात्रि
02 मार्च, बुधवार: फाल्गुन अमावस्या
04 मार्च, शुक्रवार: फुलैरा दूज
06 मार्च, रविवार: विनायक चतुर्थी
10 मार्च, गुरुवार: नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव, बरसाना में लड्डू होली, होलाष्टक प्रारंभ
11 मार्च, शुक्रवार: बरसाना में लट्ठमार होली
12 मार्च, शनिवार: नंदगांव में ये लट्ठमार होली
14 मार्च, सोमवार: आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
15 मार्च, मंगलवार: मीन संक्रांति, प्रदोष व्रत
17 मार्च, गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन, छोटी होली
18 मार्च, शुक्रवार: होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

