BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज से रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट पर तीन गुना बढ़ोतरी, जानें क्या है कारण

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
आज से रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट पर तीन गुना बढ़ोतरी, जानें क्या है कारण
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्लीः देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में रेलवे मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म टिकट (platform tickets) की कीमतें बढ़ा दी हैं। हालांकि ये फैसला अस्थाई है, यात्रियों की कोविड से सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। दिल्ली, नई दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार, दिल्ली छावनी, सराय रोहिल्ला सहित दिल्ली के आसपास के 19 रेलवे स्टेशन पर आज रात 12:00 बजे से प्लेटफार्म टिकट मिलने लगेंगे, लेकिन प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए यात्रियों को कीमत ₹30 चुकानी होगी। कोरोना से पहले प्लेटफार्म टिकट की कीमत ₹10 थी।
रेलवे के अधिकारियों ने अनौपचारिक बातचीत में कीमत बढ़ने की बीच तर्क दिया कि ज्यादा भीड़ ना पड़े इसलिए प्लेटफार्म टिकट की तरह रखी गई है। दरअसल कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा को पहले बंद कर दिया गया था। ताकि केवल यात्री ही प्लेटफॉर्म पर आएं

अमूमन यात्रियों के साथ उनको छोड़ने के लिए उनके रिश्तेदार भी प्लेटफॉर्म पर आया करते हैं, लेकिन कोरोना काल में स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा बंद कर दी गई थी। अब जबकि सब कुछ सामान्य रूप से चलना शुरू हो गया है तो मंत्रालय ने एक बार फिर से टिकट देना चालू तो कर दिया है, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टिकट की कीमत बढ़ा दी है, जिससे कम से कम लोग ही प्लेटफॉर्म पर आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके।

वहीं दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 261 नए मामले सामने आए जो 22 जनवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। 22 जनवरी को 266 मामले सामने आए थे। संक्रमण की दर भी बढ़कर 0.39% हो गई है। बीमारी से एक मौत भी हुई है। 1 दिन में 66 हजार 432 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर घटकर करीब 98.2 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1701 हो गई है। 24 जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1700 के आंकड़े को पार कर गई है।

इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 1741 थी। ये आंकड़े दिल्ली के लिए चेतावनी की तरह हैं। अगर अब भी सख्ती नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में एक बार फिर से दिल्ली में स्थिति खराब हो सकती है। गुरुवार को जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट 1 दिन में 113 और मरीज ठीक हुए हैं। नए मामले की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, aissee.nta.nic.in पर करें चेक

Next Post

सेना-ISI समेत विपक्ष का घेरा कसा, इमरान खान विश्वास मत से पहले अकेले पड़े

Next Post
सेना-ISI समेत विपक्ष का घेरा कसा, इमरान खान विश्वास मत से पहले अकेले पड़े

सेना-ISI समेत विपक्ष का घेरा कसा, इमरान खान विश्वास मत से पहले अकेले पड़े

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d