नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के में कहा गया है कि शेड्यूल्ड फॉरेन कैरियर्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मंजूरी के लिए आवेदन किया है. समर शेड्यूल 2022 इस साल 27 मार्च 2022 से 29 अक्टूबर तक प्रभावी है. मॉरीशस, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, इराक और अन्य सहित 40 देशों की कुल 60 विदेशी एयरलाइनों को समर शेड्यूल 2022 के दौरान भारत के लिए 1783 फ्रीक्वेंसी संचालित करने की मंजूरी दी गई है.
भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 23 मार्च 2020 से ही बंद है. कोविड महामारी की पहली लहर आने के साथ ही इस पर रोक लगी थी और समय के साथ वह पाबंदी बढ़ती चली गई. लेकिन अब यह रोक खत्म होने का वक्त आ गया है. रविवार से भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नियमित तौर पर शुरू हो जाएंगी.

