पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद को टेरर फाइनेंशिंग को लेकर 31 साल कैद की सजा सुनाई है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर कोर्ट ने 3.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इसके साथ ही हाफिज सईद की सारी संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए गए हैं.
हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकवादी है. सईद को 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1267 के तहत वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल किया गया था. अमेरिका ने हाफिज सईद के सिर पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. इसके बावजूद वह पाकिस्तान में धड़ल्ले से घूमता रहता है.

