ओम राउत ने ट्विटर पर एक फोटोज कोलाज वीडियो शेयर किया है.इसमें प्रभास राम अवतार में नजर आ रहे हैं. पहले उन्होंने सभी को राम नवमी की बधाई दी और फिर वीडियो के जरिए प्रभास के डिफरेंट राम अवतार लुक शेयर किए.उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- उफनता वीरता का सागर, छलकती वासत्सल्य की गागर, जन्म हुआ प्रभु श्रीराम का, झूमे नाचे हर जन घर नगर. बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न. #ramnavmi #adipurush.
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इस साल नहीं बल्कि अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में जहां प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं सीता का रोल कृति सेनन निभा रही है. इसमें सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे. फिलम की शूटिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है और फिलहाल इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है.

