आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि भारत में मेडिकल कॉलेज की इतनी कमी है. उन्होंने अपनी कंपनी टेक महिंद्रा के एमडी और सीईओ सी.पी. गुरनानी को टैग करते हुए लिखा कि ‘क्या हम महिंद्रा यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई करवाने वाले संस्थान की स्थापना करने के बारे में विचार कर सकते हैं?’इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स उन्हें बताया कि भारत से बड़ी संख्या में बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन सिर्फ सीटों की कमी की वजह से नहीं जाते हैं.बल्कि भारत में मेडिकल की पढ़ाई महंगा होना भी एक बड़ी वजह है.

