धनबाद.कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद चार नंबर शिव मंदिर के पास आपसी विवाद में गोली चली जिसमें तीन घायल हुए हैं घायल को धनबाद रेफर कर दिया गया घटना में बताया जाता है कि मुकेश यादव, सुशील यादव को गोली लगी है वही मुनिया देवी घायल हुई हैं. एक हवाई फायरिंग हुई है वही एक जिंदा कारतूस घटनास्थल से बरामद हुआ. वहीं राजेश यादव के पुत्र अमित यादव व आनंद यादव पर लग रहा है गोली चालने का आरोप.

