आपसी विवाद में एक बुजुर्ग ने एक युवक पर एसिड फेंक दिया. युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मामला जामताड़ा के मिहिजाम थाना के कुशबेदिया गाँव का है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बिमल गोराय युवक खेत पर काम कर रहा था. इस दौरान बुजुर्ग दीपेंन चक्रवर्ती से उसकी कहा-सुनी हो गई. मामला बढ़ गया तो वे मारपीट करने लगे. इसी क्रम में बुजुर्ग ने युवक पर एसिड फेंक दिया. जिससे युवक का पैर और गला जल गया. कपड़े भी जल गए. युवक का नाम बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हमले के आरोपी वृद्ध को हिरासत में ले लिया. आरोपी की उम्र करीब 75 वर्ष है. वह सेना से सेवानिवृत्त है. घटना को सूचना मिलते के बाद इलाके के लोग मौके पर एकत्र हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस व ग्रामीणों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

