BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपसी सहमति से तलाक के लिए छः महीने अलग रहना जरूरी नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट

by bnnbharat.com
March 23, 2022
in समाचार
आपसी सहमति से तलाक के लिए छः महीने अलग रहना जरूरी नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली हाई कोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए कम से कम छह महीने तक अलग रहने की अवधि को माफ कर दिया है. कोर्ट ने आपसी सहमति से दंपति के तलाक को मंजूरी देते हुए यह फैसला दिया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने कहा कि दंपति को कानूनी बंधन में बांधने का अर्थ सिर्फ उनसे एक नया जीवन शुरू करने का अवसर छीनने के बराबर होगा. इससे पहले निचली अदालत ने दंपति की ओर से आपसी सहमति से तलाक के लिए हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13बी(2) के तहत दाखिल अर्जी को खारिज कर दिया था. इसमें कहा गया था कि पहला प्रस्ताव पेश किए जाने की तारीख से छह महीने की वैधानिक अवधि और अलग होने की तारीख से 18 माह की अवधि समाप्त नहीं हुई है.

 

उच्च न्यायालय ने कहा कि पति पत्नी दोनों अच्छी तरह से शिक्षित हैं और स्वतंत्र व्यक्ति हैं. उन्होंने आपसी सहमति से अपनी शादी के भाग्य का फैसला किया है. न्यायालय ने कहा कि  दंपति एक ऐसी उम्र में हैं जहां अगर उन्हें मौका दिया जाए तो नया जीवन शुरू कर सकते हैं. दंपति ने पीठ को बताया था कि उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों/शुभचिंतकों ने मतभेदों को दूर कर सुलह कराने के प्रयास किए लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद दोनों ने सहमति से तलाक लेने के फैसला किया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में गरीब व भूमिहीन सवर्णो को तीन डिसमिल जमीन के लिए सरकार संवेदनशील

Next Post

25 मार्च को शाम 4:30 बजे पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ

Next Post
25 मार्च को शाम 4:30 बजे पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ

25 मार्च को शाम 4:30 बजे पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d