केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी मामले एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर तंज कसा. कहा कि कांग्रेस की सरकार ने वॉर मेमोरियल नहीं बनाया. नरेंद्र मोदी की सरकार ने बनाया है. यह तर्कसंगत है कि प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध और 1947 के बाद जिन सैनिकों ने बलिदान दिया है उन सभी के लिए एक ही राष्ट्रीय ज्योति जलनी चाहिए. अंग्रेजों के समय हमारे लोगों ने जो बलिदान दिया था इंडिया गेट उनको सम्मान देने के लिए है. 1971 युद्ध में अमर जवान ज्योति बनी. आप क्यों खुश है कि अमर जवान ज्योति अंग्रेजों की बिल्डिंग के नीचे हैं. वह इसलिए नीचे है क्योंकि हमने वॉर मेमोरियल नहीं बनाया. हमने अपने सैनिकों का, अपने शहीदों का उचित सम्मान दिया है.

