राहुल गाँधी द्वारा मुख्यमंत्री के चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित करने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी आप ने राहुल गांधी को घेरा है. आप के भगवंत मान ने कहा, “170 करोड़ रुपए वाला आदमी राहुल गांधी जैसे साहबजादे लोगों के लिए ही गरीब हो सकता है, आम जनता के लिए नहीं. जो असली गरीब होते हैं, उनके घर में रोज खाना नहीं बन पाता है. उनके रसोई में कभी आटा नहीं रहता, तो कभी दाल और सब्जी नहीं रहती.” मान ने कहा कि प्रधानमंत्री के घर में पैदा होने वाले राहुल गांधी गरीबों का हाल क्या जानेंगे.
आम आदमी पार्टी के पंजाब के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस ने जिस चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब बता कर अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार उम्मीदवार बनाया है उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने परिवार की संपत्ति 170 करोड रुपए बताई है. भगवंत मान ने कहा कि चन्नी गरीब नहीं, अरबपति हैं.

