BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आयकर विभाग ने राजस्थान में छापेमारी की

by bnnbharat.com
December 28, 2021
in समाचार
आयकर विभाग ने राजस्थान में छापेमारी की
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली.आयकर विभाग ने 22.12.2021 को दो समूहों और उनकी व्यावसायिक संस्थाओं की तलाशी ली तथा जब्ती अभियान चलाया। इनमें से एक समूह राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में बिजली के स्विच, तार, एलईडी, रियल एस्टेट तथा होटल व्यवसाय से संबंधित व्यापारिक कार्यों में लगा हुआ है, जबकि दूसरा समूह जयपुर और इसके आसपास के शहरों में धन उधार देने की गतिविधियों में संलग्न है। तलाशी अभियान के तहत जयपुर, मुंबई और हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों में फैले 50से अधिक परिसरों में छापेमारी की गई है।

तलाशी की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज एवं डिजिटल डाटा मिले हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है।

जब्त किए गए साक्ष्यों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि स्विच, वायर, एलईडी आदि के निर्माण के कारोबार में लगी कई संस्थाएं ऐसे सामान बेच रही हैं जो नियमित खातों में दर्ज नहीं किये गए हैं। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि वे कर योग्य आय को कम करने के लिए फर्जी खर्चों का दावा प्रस्तुत कर रहे थे। माल की बेहिसाब बिक्री पर नकद राशि प्राप्त होने के सबूत भी मिले हैं। इस समूह के मामले में तलाशी दल ने 150 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय वाले लेनदेन का पता लगाया है। समूह के प्रमुख व्यक्ति ने 55 करोड़ रुपये को अघोषित आय के रूप में स्वीकार किया है और उस पर कर का भुगतान करने की पेशकश की है।

दूसरे समूह से संबंधित जब्त किये गए तथा अन्य प्राप्त हुए दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चला है कि अधिकांश ऋण नकद में दिए गए हैं और इन ऋणों पर अपेक्षाकृत उच्च ब्याज दर वसूल की गई है। इस कार्य में लगे व्यक्तियों की आय की विवरणी में न तो अग्रिम ऋण और न ही उस पर अर्जित ब्याज की आमदनी का खुलासा किया गया है। इस समूह में 150 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय के प्रमाण मिले हैं।

अब तक की गई तलाशी कार्रवाई में कुल 17 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी व जेवरात बरामद किए गए हैं।

आगे की जांच जारी है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार कल अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स (एआरआईआईए), 2021 जारी करेंगे

Next Post

Esic में मेडिकल ऑफिसर के 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली

Next Post
सरकारी नौकरी:-PPSC में निकली वेकैंसी

Esic में मेडिकल ऑफिसर के 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d