आयुर्वेद और योग भारत को दुनिया पुनः स्थापित कर रही है. भारत में आयुर्वेद उपचार के बाद अपनी आंखों की रोशनी वापस पा चुकी केन्या की पूर्व पीएम रैला ओडिंगा की बेटी रोजमेरी भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की प्रशंसक बन गयी है. उन्होंने कहा है कि वह आयुर्वेद को अपने देश केन्या लेकर जाएंगी क्योंकि इससे लोगों को नई जिंदगी मिलेगी. आयुर्वेद एक पारंपरिक उपचार प्रणाली है, जिसकी जड़ें भारत में हैं.
बता दें कि 2017 में ब्रेन ट्यूमर का पता चलने के बाद ओडिंगा की बेटी की नैरोबी में सर्जरी हुई थी. लेकिन ऑपरेशन के बाद रोजमेरी ने आंखों की रोशनी चली गई. फिर उन्होंने 2019 में भारत की यात्रा की और केरल के कूथट्टुकुलम में श्रीधरीयम आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल में इलाज कराया. रोजमेरी का दावा है कि अब उनकी आंखों की रोशनी वापस आ चुकी है.
केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा भी आयुर्वेद की प्रशंसा कर चुके हैं और आयुर्वेद को अपने देश में ले जाने के अपने इरादे के बारे में बता चुके हैं. फरवरी में, उन्होंने पीएम मोदी के साथ केन्या में उसी अस्पताल की एक शाखा खोलने पर चर्चा की थी, जहां उनकी बेटी का इलाज हुआ था. एएनआई ने ओडिंगा के हवाले से कहा, “मैंने उन्हें सुझाव दिया है कि वे केन्या के नैरोबी में एक शाखा स्थापित करें और मैं इस केंद्र की स्थापना के लिए उनके साथ काम करने जा रहा हूं.”

