हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दोषी करार दिया गया है.दिल्ली के राऊज एवन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब राऊज एवन्यू कोर्ट 21 मई को अपना फैसला सुनाएगा. सीबीआई ने 26 मार्च, 2010 को चौटाला के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल किया था और उन्हें 1993 से 2006 के बीच कथित रूप से उनकी वैध आय से काफी अधिक 6.09 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था.

