मुंबई.फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) की फाइनल रिलीज़ डेट सामने आ गई है. फिल्म मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए इसे मार्च में परदे पर उतारने का फैसला किया है.’आरआरआर’ की नई रिलीज डेट अनाउंस करते हुए मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा, ‘आरआरआर की रिलीज डेट फ़ाइनल हुई- 25 मार्च 2022 .’ बता दें कि, आरआरआर एक बड़े बजट की फिल्म है, इसलिए बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के लिहाज से मेकर्स इसकी रिलीज के लिए एक सही दिन की तलाश में थे.

