एक मुस्लिम कट्टरपंथी ने अपने ही समुदाय के डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी कर दिया. डॉक्टर के सामाजिक बहिष्कार के साथ डॉक्टर की हत्या करने वाले के खिलाफ एक लाख रूपये इनाम की घोषणा भी की. क्षेत्र में पर्चे भी बंटवाये. जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी कट्टरपंथी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि डॉक्टर निजाम द्वारा इमरान की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. शिकायत में इमरान पर उनके खिलाफ फतवा जारी करने का आरोप है. केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया था. इस दौरान डॉ. मोहम्मद निजाम भारती ने संघ कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. निजाम भारती भाजपा से जुड़े हुए हैं. संघ कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश करना इमरान नाम के शख्स को नागवार गुजरा. उसने डॉक्टर के खिलाफ पर्चे लिखकर रात को इलाके में बांट दिए. डॉक्टर निजाम को गैर मुस्लिम घोषित करते हुए सामाजिक बहिष्कार के साथ ही डॉक्टर की हत्या करने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने का भी घोषणा की गई. आरोपी ने पर्चे लिखकर दुकानों और घरों में डाल दिए. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
डॉ. निजाम ने पुलिस से शिकायत की तो इलाके का सीसीटीवी फुटेज जांचा गया. इसके आधार पर इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि लड़के सट्टा खेलते हैं, उसको लेकर मैंने चिट्ठी डाली थी.

