14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने घरवालों और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली. दोनों की शादी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं और लोग इस लविंग कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. शादी के बाद रणबीर-आलिया के लिए बधाइयों का ताता लग गया है.

