केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत मिली है. यह आदेश जस्टिस राजीव सिंह की एकल पीठ ने दिया. कोर्ट ने 18 जनवरी 2022 को आशीष की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रखा था. आशीष केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे हैं. तीन अक्टूबर 2021 को किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार डालने के मामले में वह मुख्य आरोपी हैं. इस घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी.

