आजम खां तीन दिन पहले दिल्ली गए थे. वहां जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी. दिल्ली में ही उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्हें चक्कर आने लगे तो दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चेकअप कराया. शनिवार रात हालत बिगड़ने पर उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
सपा विधायक आजम खांं की तबीयत शनिवार देर रात खराब हो गई. इसके बाद उनके परिवार के सदस्य उन्हें दिल्ली लेकर गए जहां रात करीब तीन बजे दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. आजम खां डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

