अगर आपके पास गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ नहीं है और पैसे की भी दिक्कत है तो आपके पास अब एक आसान विकल्प है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का इंडेन छोटू आपकी ऐसी ही दिक्कतों को दूर करने के लिए है. इंडेन छोटू को इस परिकल्पना के साथ विकसित किया गया है कि शहरी और सब-अर्बन इलाकों में वो लोग भी सिलेंडर हासिल कर सकें जिनके पास ना तो एड्रेस प्रूफ हो और ना ही 14.2 किलो का सिलेंडर खरीदने के लिए हर बार पर्याप्त राशि हो.

