जमानत प्रक्रिया पूरी करने के बाद इंद्राणी मुखर्जी शुक्रवार को जेल से रिहा हुईं. उनकी वकील सना खान उन्हें लेने के लिए जेल पहुंचीं थीं.जेल से बाहर आने के बाद इंद्राणी ने कहा कि वे बहुत बेहतर महसूस कर रही हैं. वह आगे क्या करने वाली हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ सोचा नहीं है. इंद्राणी मुखर्जी ने कहा, ‘खुला आसमान दिखा. बहुत खुश हूं.’ इंद्राणी को सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को जमानत मिल चुकी थी. वे साढ़े सात वर्ष से जेल में बंद थीं.

