माना उस नवजात मे जान नहीं थी, वह मरा ही पैदा लिया था, पर क्या इंसानियत भी मर गई थी. जो उसे सडक किनारे खुले में फेंक कर चले गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बच्चा मर हुआ बता कर परिजनों को सौंप दिया और परिजन भी सरकारी वैक्सीन के डब्बे में डालकर सडक के किनारे रख दिए.
मामला पलामू के नीलांबर पितांबर पूर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप का है. जहाँ सड़क किनारे वैक्सीन डब्बे में एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला. शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना के बाद लेस्लीगंज थाना के एसआई बिट्टू कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.
एसआई बिट्टू कुमार के द्वारा छानबीन करने पर पता चला की बीती रात लेस्लीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरा हुआ एक बच्चे का जन्म हुआ था. जिसके बाद बच्चे के परिजनों के द्वारा सरकारी डब्बे में डालकर सड़क के किनारे रख दिया गया. जिसे बाद में लेस्लीगंज पुलिस के द्वारा परिजनों की पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया और कहा गया कि उसे पंचतत्व में विलीन कर दें.

