इमरान खान को हाउस अरेस्ट किया गया है.(समा टीवी के अनुसार ) बताया जा रहा है कि उन्हें अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया है. कहा यह भी जा रहा है कि किसी भी वक्त इमरान खान को गिरफ्तार किया जा सकता है. वहीं, पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग जारी है. बताया जा रहा है कि इमरान खान के मंत्रियों को सदन में घुसने से रोक दिया गया. उधर, इमरान खान को ECL में शामिल करने को लेकर इस्लामाबाद में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस मामले में 11 अप्रैल को सुनवाई होगी. बता दें कि ECL में शामिल होने पर इमरान खान देश नहीं छोड़ सकेंगे.

