मुंबई.टाटा संस ने तुर्की एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है. टाटा संस ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक में आयसी की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी.

