गाजियाबाद: इस्कान मंदिर की ओर से श्रीकृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। रथ यात्रा नवयुग मार्केट से शुरू होकर इस्कॉन मंदिर पहुंची. रथयात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, विभा रावत, सौरभ जायसवाल, देवेंद्र हितकारी, अनुज मित्तल, सुरेंद्र मुन्नी ने नारियल फोडक़र किया। इस दौरान सभी भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा महा मंत्रों का जाप किया और सभी भक्तों भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर झूमे। यात्रा में रॉक बैंड विश्व प्रसिद्ध गायिका गौर मणि देवी द्वारा हरे कृष्ण हरे राम का महामंत्र का जाप किया गया।
यात्रा प्रारंभ करते हुए भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद का भोग लगाया गया। यात्रा में मथुरा वृंदावन एवं देश विदेश से आए हुए भक्तों ने भी भाग लिया। सभी भक्तों को भोजन प्रसादम का प्रसाद दिया गया। रास्ते में जगह-जगह भक्तों द्वारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। रथयात्रा महोत्सव में फेस्टिवल कमेटी के चेयरमैन गौरव गर्ग, मंदिर समिति के अध्यक्ष आदिकर्ता दास सुरेश्वर दास, मनीष अग्रवाल, राज किशोर गुप्ता, अजय गुप्ता, सुभाष छाबड़ा, नितिन गर्ग, विकास बंसल, निताई दास, रश्मि त्यागी, मोहित अग्रवाल, रुचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे

