नई दिल्ली.इस साल के ऑस्कर के लिए दो भारतीय फिल्में – सूर्या और लिजोमोल जोस अभिनीत तमिल फिल्म ‘जय भीम’और प्रियदर्शन की मलयालम पीरियड ड्रामा ‘मरक्कर: अरेबिकदलिनते सिंमहम’ को शामिल किया गया है. मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 94वें अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित 276 फिल्मों की सूची जारी कर दी है.
‘जय भीम’ को पहले फिल्म को सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था.
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘मरक्कर’ मलयालम सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. यह कुंजलि मरकर चतुर्थ, एक मालाबार समुद्री स्वामी और पुर्तगालियों के खिलाफ उनकी महाकाव्य लड़ाई की कहानी का वर्णन करता है. फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते है- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव और सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन.

