धनबाद: धनबाद जिला के वैसे सभी मतदाता जिनका नाम 1 जनवरी 2021 को अहर्ता तिथि मानकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में निबंधित हुआ है एवं उनके द्वारा निबंधन के समय यूनिक मोबाइल नंबर दिया गया है, वैसे सभी मतदाता अपना इ-एपिक डाउनलोड कर सकते हैं.
इस संबंध में उमाशंकर सिंह ने बताया कि की म-म्चपब डाउनलोड कार्य में सहायता हेतु सभी मतदान केंद्रों पर 7 मार्च 2021 एवं 13 मार्च 2021 को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा. सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक विशेष कैंप के दिन मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे एवं इ-एपिक डाउनलोड कार्य में मतदाताओं को सहयोग प्रदान करेंगे. साथ ही उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए निबंधित मतदाताओं से अपना इ-एपिक यथाशीघ्र डाउनलोड करने का अपील किया
इ-एपिक डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सर्वप्रथम ऑनलाइन इ-एपिक पोर्टल पर लॉग इन करना है उसके पश्चात यूज़र रजिस्टर्ड करना होगा. यूजर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से किया जा सकता है. रजिस्टर्ड होने के पश्चात म-म्चपब डाउनलोड पर जाना है. उस पर अपना एपिक नंबर अथवा रेफरेंस नंबर डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा. ओटीपी वेरीफाई हो जाने के पश्चात इ-एपिक डाउनलोड किया जा सकता है.

