रांची.अवैध खनन मामले में आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से ईडी की टीम छापेमारी कर रही है, इस दौरान ईडी ने पूजा सिंघल के घर से 17 करोड़ रुपये बरामद किया है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बरामद नकदी को गिनने के लिए मशीन मंगवायी गयी है, हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है.

