अयोध्या.प्रतिदिन जंगलपुर से गोशाईगंज मे क्लास के लिए जाते समय शिखा सिंह पुत्री मुकेश सिंह को रामगंज रेलवे क्रासिंग के निकट जब पहुँची.उस समय चालीस हजार रुपये गिरे मिले.सूत्र के मुताबिक एक मोटरसाइकल सवार मोबाइल आदि निकालते समय चालीस हजार पांच- पांच सौ के नोट गिरने लग ,ट्रैफिक होने की वजह से लोग धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे तभी उस छात्रा की नजर उन रुपयो पर पड़ी.रुपए की गड्डी उठाकर वह मोटरसाइकिल सवार को आवाज देने लगी ,ट्रैफिक होने की वजह से लोग धीरे धीरे आगे बढ़ रहे छात्रा ने जैसे देखा रूपये उठाकर आवाज दिया आप का पैसा गिर गया लेकिन मोटरसाइकल सवार आगे बढ़ गया ,तेलियागढ़ चौराहे पर भीड़ होने की वजह से मोटरसाइकल सवार को आशा हुआ था छात्रा शिखा सिंह ने अपनी साइकिल से वहां पहुंच कर आगे बढ़ कर पैसा उस मोटरसाइकल सवार को दिया. उस व्यक्ति के आखो में आंसू आ गये और छात्रा को उसी पैसे मे से कुछ पैसे इनाम मे रूप देने लगा छात्रा शिखा सिंह ने लेने से मना करा दिया और कहा आप भी इस के बदले लोगों की मदद कर दीजिएगा. छात्रा शिखा सिंह के ऐसे विचार सुनकर वहां खड़े लोगों ने छात्रा की प्रशंसा की.

