कैबिनेट की मीटिंग होने के बाद शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस्तीफा दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल गुरमीत सिंह को सौंपा. हालांकि राज्यपाल ने उनसे कहा है कि वह नई सरकार बनने तक काम करते रहें.
वहीं कैबिनेट मीटिंग के पहले पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र की हमारी पद्धति है कि पर्यवेक्षक नियुक्त होते हैं, जब भी वे आएंगे उसके बाद आगे की प्रक्रिया चलेगी… आज सिर्फ कैबिनेट की बैठक होगी.

