उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में पार्टी की सह प्रभारी और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है. दीपिका पांडेय सिंह झारखंड की महगामा से विधायक भी है. उन्होंने ट्वीट किया है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड की सह प्रभारी पद से वे इस्तीफा दे रही हूँ. अपने इस्तीफे की जानकारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव को टैग कर दी है.

