यूपी में सोमवार को आखिरी चरण के चुनाव के समाप्ति के बाद Exit Polls के नतीजे सामने आ रहे हैं. सभी चरणों के मतदान प्रतिशत में ज्यादा के अंतर नही रहे. किसान आन्दोलन के बाद सपा गठबंधन पुरे उत्साह में दिख रही थी पर एग्जिट पोल के शुरूआती आंकलन के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा नेता जोश से लबरेज है. चुनाव पूर्व भाजपा में शामिल मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने ‘जय भाजपा, तय भाजपा |’ लिख अपनी प्रतिक्रिया दी.
तीन एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 200 से अधिक सीटें हासिल होती हुई दिख रही हैं. साथ ही सपा भी टक्कर देती नजर आ रही है.
CNG न्यूज 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 240 सीटें, सपा को 140 तो बसपा के पास 17 सीटें आ रही हैं. वहीं कांग्रेस को खली हाथ बताया है.
रिपब्लिक भारत एग्जिट पोल ने भाजपा सरकार की सत्ता में वापसी के संकेत दिए है. भाजपा गठबंधन को 262-277 सीटें , सपा गठबंधन को 119-134 सीटें, बसपा को 07-15 और कांग्रेस को 3-08 सीटें मिलने की बात कही गई है.

