उत्तर भारत में जून के अंत तक मानसून के आने का इंतजार करना होगा. फिलहाल, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश राजस्थान में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) आज भी 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर (JammuKashmir) में अगले 2 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं.
पिछले दिनों दिल्ली में बारिश होने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बावजूद बुधवार को दिल्ली सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उत्तर पश्चिमी दिल्ली का मुंगेशपुर राजधानी का सबसे गर्म रहा. वहीं, जफरपुर, पीतमपुरा, नजफगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्वचालित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 44, 44.4, 44.9 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, राजधानी में अगले पांच से छह दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है. स्काईमेट वेदर के जलवायु परिवर्तन मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है.

