राँची.उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई.बैठक में कोविड संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के राशि के भुगतान तथा कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु किये गये कार्य के बिंदुवार चर्चा की गई.
बैठक में कोरोना संक्रमण के रोकथाम, कोविड टीकाकरण, कोविड के ईलाज हेतु आवश्यक सामग्री एवं दवाओं के क्रय से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

