BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की, कई निर्देश दिए

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
उपायुक्त ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की, कई निर्देश दिए
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : जिला सभागार में उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में विकास से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. इसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व रूर्बन मिशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. पीएम आवास की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा एक सप्ताह में स्थायी प्रतीक्षा सूची में शेष बचे 187 लाभुकों के सन्दर्भ में स्वीकृति हेतु रजिस्ट्रेशन एवं जिओ टैग करते हुए PWL शून्य किये जाने का आदेश दिया गया. वर्ष 2020-21 में स्वीकृत आवासों के विरुद्ध शत प्रतिशत आवासों के लाभुकों को प्रथम किस्तं भुगतान कराये जाने का निर्देश दिया गया. वर्ष 2016-17 से 2019-20 के लंबित 2624 आवासों को मार्च 2021 तक पूर्ण कराये जाने का आदेश दिया गया. साथ ही 3391 स्वीकृत आवासों के लाभुकों को प्रथम किस्त भुगतान तिथि के 90 दिनों के बाद द्वितीय किस्त की राशि नहीं दिए जाने पर अप्रसन्नता जाहिर की गयी. वैसे सभी आवासों में जिला स्तर से ग्राम पंचायतवार सूची के साथ टीम गठित कर स्थल जांच कराये जाने का आदेश दिया गया. लंबित आवासों में आगामी तीन माह का आवास पूर्णता लक्ष्य प्रखंडवार निर्धारित करते हुए प्रतिदिन आवास पूर्णता का मॉनिटरिंग किये जाने का आदेश दिया गया.

बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर आवास योजना में इस सप्ताह के रविवार तक प्रत्येक प्रखंडो को कम से कम 2-2 लंबित आवासों को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया है.

मनरेगा की समीक्षा में जीआईएस प्लानिंग अंतर्गत सभी प्रखंडों को लक्ष्य के अनुसार kml फाइल अपलोड करने का निर्देश देते हुए 5 मार्च तक पोटका, गुड़ाबांदा, जमशेदपुर सदर प्रखंड को लक्ष्य के अनुसार जीओ टैग पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. जि‍ओ मनरेगा फेज 2 में स्टेज 2 का जि‍ओ टैगिंग 95% से उपर रखने का निर्देश देते हुए मानव दिवस सृजन आधारित योजनाओं को विशेष रूप से ध्यान देने का निदेश दिया गया. बोड़ाम व धालभूमगढ़ प्रखंड में शत प्रतिशत मानव दिवस सृजन को लेकर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया. शेष प्रखंडों को भी 31 मार्च तक शत प्रतिशत मानव दिवस सृजन का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया. उपायुक्त द्वारा प्रति पंचायत 5 योजना संचालित करने तथा जीरो मस्टर रोल के संबंध में कड़े आदेश दिए गए.

पोटो हो खेल मैदान योजना में 179 के विरूद्ध 169 लक्ष्य प्राप्ति की जा चुकी है, शेष लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी प्रखंडों में एक-एक योजना स्वीकृत कराने का निर्देश दिया गया.

नाडेप में गुड़ाबांदा, जमशेदपुर, पोटका, पटमदा व डुमरिया प्रखंड को शत प्रतिशत योजना स्वीकृत कर ऑनगोइंग कराने का निदेश संबंधित बीडीओ को दिया गया. वहीं सोक पिट योजनाओं का लक्ष्य अब तक गुड़ाबांदा, जमशेदपुर, पोटका व डुमरिया प्रखंड द्वारा प्राप्त नहीं किया गया है, एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया.

बैठक में उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, निदेशक एनईपी श्रीमति ज्योत्सना सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, निदेशक डीआरडीए सौरव सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला एवं प्रखंड समन्वयक पीएमएवाई, ग्रामीण विकास विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चेक बाउंस के मामले निपटाने के लिए अदालतें बनाए सरकार

Next Post

पुलिस थानों में CCTV लगवाने पर SC सख्त, राज्यों को दिया टाइमलाइन

Next Post
पुलिस थानों में CCTV लगवाने पर SC सख्त, राज्यों को दिया टाइमलाइन

पुलिस थानों में CCTV लगवाने पर SC सख्त, राज्यों को दिया टाइमलाइन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d