BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने ब्रिकवेटिंग प्लांट का निरीक्षण किया

by bnnbharat.com
March 4, 2021
in समाचार
उपायुक्त ने ब्रिकवेटिंग प्लांट का निरीक्षण किया
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में तिसिया में स्थापित हो रहे ब्रिकवेटिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों से भी मिले। लोगों ने बताया कि अभी सूखे पत्तों की 2 रुपये प्रति किलो की दर से लिया जाना प्रारंभ हुआ है। जिसका भंडारण प्रारंभ हो गया है। उत्पादन की तैयारी चल रही है। पूर्ण होते ही उद्घाटन किया जाएगा।

लोग एक दिन में सौ से डेढ़ सौ किलो तक सूखे पत्ते ला रहे हैं। आय 250 से 300 रुपये तक प्रति व्यक्ति हो रही है। इस प्रकार प्रतिदिन अभी 80 से 100 लोग काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से कामगारों की सुरक्षा बीमा का प्रीमियम 1 वर्ष का कराया जाएगा। उत्पादन प्रारंभ होने पर आय में बढ़ोतरी होगी।  संचालन समिति का गठन हो चुका है जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र यादव तिसिया, सचिव सीताराम उरांव हुटाप, कोषाध्यक्ष सोमरा उरांव सलैया, सदस्य अरुण लोहरा, सीतादेवी सलैया, लुसिया सुरीन करकट, इन्द्रीश नगेशिया मडुवापाट, सरिता देवी तिसिया, सुनीता देवी हुटाप, आशरिता टोप्पो मसूरियाखाड़ कुल 15 सदस्य हैं। प्रबंधक के रूप में रामजीत लोहरा और रात्रि प्रहरी के रूप में डेवठान उरांव कार्य कर रहे हैं।

उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने किस्को प्रखंड के पुराने प्रखंड भवन में संचालित हो रहे औद्योगिक सिलाई केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं कार्य से संतुष्ट हुए। उपायुक्त ने सिलाई केंद्र के कटिंग, इस्त्री, काज बटन सहित अन्य सभी कार्यों का अवलोकन किया। वर्तमान में स्कूल ड्रेस की सिलाई की जा रही है। तत्पश्चात बाजार के लिए ड्रेस की सिलाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित बेसरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोप्पो ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिंज,ए डी एफ दिव्या तिवारी,वरुण शर्मा ,जेएस एलपीएस के सुजीत बारी,स्टेनो लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव, सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सैफई में मुलायम परिवार का 26 साल का दबदबा हो जाएगा खत्म

Next Post

बजट सत्रः वेल में घुसे बीजेपी विधायक, हंगामा

Next Post
बजट सत्रः वेल में घुसे बीजेपी विधायक, हंगामा

बजट सत्रः वेल में घुसे बीजेपी विधायक, हंगामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d