BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने किया निरीक्षण,सीओ, बीडीओ ऑफिस में किए जा रहे कार्यों की जांच

by bnnbharat.com
February 19, 2022
in समाचार
उपायुक्त रांची छवि रंजन ने किया निरीक्षण,सीओ, बीडीओ ऑफिस में किए जा रहे कार्यों की जांच
Share on FacebookShare on Twitter

अनगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने किया निरीक्षण

सीओ, बीडीओ ऑफिस में किए जा रहे कार्यों की जांच

पदाधिकारियों/कर्मियों को उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जीएम लैंड पर दोबारा अतिक्रमण हो तो करें एफआईआर-उपायुक्त

उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, निष्पादन के लिए पदाधिकारियों को दिए निर्देश

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आज दिनांक 19 फरवरी 2022 को अनगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में किए जाने वाले कार्यों की जांच की और पदाधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निदेश दिये.

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यो की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने अलग-अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की एवं आवश्यक दिशा-निदेश दिये।.
जीएम लैंड पर दोबारा अतिक्रमण हो तो करें एफआईआर-उपायुक्त

जीएम लैंड को अतिक्रमण मुक्त करने के कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कहा कि अगर अतिक्रमण मुक्त जीएम लैंड पर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई करें.
प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त द्वारा की गई। जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कार्यशैली को और बेहतर बनाने हेतु दिशा निदेश दिए।

पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति की जांच की

प्रखंड सह अंचल कार्यालय अनगड़ा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की। उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए उपायुक्त ने सभी को ससमय कार्यालय आकर कार्य निष्पादन का निदेश दिया.
उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी। लोगों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्त्ता, रांची, अपर समाहर्त्ता (नक्सल) सह निदेशक डीआरडीए, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सामान्य एवं विधि शाखा प्रभारी, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुबनी:-ट्रेन के पांच डिब्बों में लगी आग 

Next Post

गरुड़ एयरोस्पेस द्वारा 100 किसान ड्रोन की उड़ान के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

Next Post
गरुड़ एयरोस्पेस द्वारा 100 किसान ड्रोन की उड़ान के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

गरुड़ एयरोस्पेस द्वारा 100 किसान ड्रोन की उड़ान के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d