उर्वशी रौतेला अक्सर ही अपनी दिनचर्या की झलक शेयर करती रहती हैं, हाल ही में उर्वशी से इंस्टाग्राम पर फेस मास्क लगाए हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद से उर्वशी ज्यादा चर्चा में हैं.उर्वशी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने गोल्ड क्रिस्टल जैपनीज़ मास्क पहने एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की, जिसकी कीमत $5,100 है! यानी 4 लाख रुपये के बराबर. हां, आपने सही पढ़ा है प्योर 24k गोल्ड मास्क त्वचा की कोशिकाओं (जैसे पेप्टाइड्स, रेड टी, हाइलूरोनिक एसिड कोएंजाइम 10) से भरपूर है ये खास मास्क. जिसमें सोने की पत्ती है, इस मास्क को चेहरे के ऊपर लगाया जाता है, जो त्वचा को बहुत ही ज़्यादा सुन्दर फ्रेश फील करवाता है.

