एक्टर और कॉमेडियन मोहन जुनेजा का आज सुबह को निधन हो गया.लंबी बीमारी से वो जूझ रहे थे. बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.मोहन ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में तकरीबन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.मोहन जुनेजा सुपरहिट फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में भी नजर आए थे.

