रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के खिलाफ एटमी हथियारों के इस्तेमाल की आशंकाएं खारिज कर दी हैं. उन्होंने कहा- हम यूक्रेन के खिलाफ सिर्फ पारंपरिक हथियारों का ही इस्तेमाल करेंगे. रूसी विदेश मंत्री ने कहा, यूक्रेन में आज जो कुछ भी रहा है उसके पीछे अमेरिका और पश्चिमी देशों की पूरी दुनिया पर राज करने की सोच है. ये सभी देश मिलकर यूक्रेन को भड़का रहे हैं. इन्होंने यूक्रेन में हथियारों के ढेर लगा दिए हैं. ये देश नाटो का विस्तार न करने के 1992 में किए वादे को भी तोड़ चुके हैं और यूक्रेन को भड़काते हैं.

