BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनटीपीसी द्वारा फर्जी ग्राम सभा कर एनओसी लेने के मामले पर भारत सरकार का एक्शन

हाईकोर्ट से जवाब मांगने पर केंद्र ने राज्य सरकार को लिखा पत्र

by bnnbharat.com
March 28, 2024
in झारखंड, प्राद्यौगिकी, बड़ी ख़बरें, राष्ट्रीय, समाचार, हजारीबाग
एनटीपीसी द्वारा फर्जी ग्राम सभा कर एनओसी लेने के मामले पर भारत सरकार का एक्शन
Share on FacebookShare on Twitter

BNNBHARAT: भारत सरकार की महारत्न कंपनी एनटीपीसी द्वारा पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना के लिए फॉरेस्ट क्लियरेंस लेने के लिए फर्जी ग्राम सभा करने कर ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति का फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में भारत सरकार ने झारखंड के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर कानून सम्मत कार्रवाई करने को कहा है। भारत सरकार का पत्र उस समय जारी हुआ है जब झारखंड हाईकोर्ट में प्रार्थी मंटू सोनी की जनहित याचिका दायर किया और अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह का पक्ष सुनकर हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था। उससे पूर्व अधिवक्ता द्वारा भारत सरकार को वकालत नोटिस दिया गया था। उसी पर केंद्र ने राज्य से कार्रवाई करने को कहा है।

ग्राम वन प्रबंधन समिति का फर्जी हस्ताक्षर का किया गया इस्तेमाल,जांच में हुई पुष्टि

मामला पकरी बरवाडीह कोल परियोजना की जमीन के हस्तांतरण का है,जिसमें विलेज फॉरेस्ट कमेटी के सभी सदस्यों की लिखावट एक जैसी है । 1,128 एकड़ जमीन पर माइनिंग के लिए ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति से सहमति ली गयी है । संरक्षण समिति से सहमति ली गयी है. समिति द्वारा तैयार सहमति पत्र पर अधिकतम पांच से छह सदस्यों के हस्ताक्षर है. सभी सदस्यों के हस्ताक्षर एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं. किसी भी सहमति पत्र में इस बात की उल्लेख नहीं किया गया है कि यह किस गांव के वन प्रबंध एवं संरक्षण समिति की बैठक है,जबकि नियमानुसार सहमति पत्र में इस बात का उल्लेख करना आवश्यक है कि समिति किस गांव की है. सहमति पत्र में यह लिखा गया है कि पकरी बरवाडीह कोल प्रोजेक्ट कोयले के खनन करन चाहता है. जिसमें गांव वालों को पूर्ण सहमति है ।

जांच में हुई पुष्टि,वन विभाग ने नही किया कार्रवाई

हजारीबाग जिले के पश्चिमी वन प्रमंडल के अधीन बनी वन संरक्षण प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की लिखावट करीब-करीब एक ही जैसी है. जिसको लेकर प्रार्थी मंटू सोनी ने वन विभाग से शिकायत किया था। जांच में ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर की पुष्टि हुई थी। उसके बाद भी वन विभाग ने कोई कार्रवाई नही किया है। पकरी बरवाडीह कोल परियोजना से कोयला खनन मामले में समिति द्वारा जारी सहमति से इस बात की जानकारी मिलती है.सरकार ने पकरी बरवाडीह कोल परियोजना के लिए कुल 1,2,011 एकड़ जमीन हस्तांतरित की गयी है. इसमें से 1,128 एकड़ जमीन जंगल झाड़ के रूप में दर्ज है. खतियान में जंगल झाड़ के रूप में दर्ज यह जमीन परकी बरवाडीह, चट्टी बरियातू और केरेडारी क्षेत्र में है. इस जमीन पर माइनिंग के लिए ग्राम वन प्रबंधन एवं समिति द्वारा तैयार सहमति पत्र पर पाच से छह सदस्यों के हस्ताक्षर है. सभी सदस्यों के हस्ताक्षर एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं.मांग करती है कि इसमें वन का जो नुकसान होगा, उसे एनटीपीसी अलग से क्षतिपूरक वन लगा कर पूरा करेगा.चंद्रिका प्रसाद की अध्यक्षता में हुई वन प्रबंध समिति की बैठक में तैयार सहमति पत्र पर सदस्य के रूप में ललन साव,वकील राणा, बोधन साव, सरस्वती देवी और के हस्ताक्षर है,जो करीब-करीब एक दूसरे से मिलते जुलते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केजरीवाल को फिलहाल राहत नहीं, 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED रिमांड

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामटहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल

Next Post
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामटहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामटहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d