तीन दशक से दिल को छू लेने वाले और हमारे दिलों में राज करने वाले कमाल खान नहीं रहे. समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्ट और विश्वसनीय आवाजों में से एक थे कमाल खान.
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान की मौत हो गई है.उनके करीबी लोगों ने बताया कि कमाल को सुबह करीब साढ़े सात बजे हार्ट अटैक आया.कमाल खान दो दशक से पत्रकारिता में थे.लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में रहने के बाद उन्होंने एनडीटीवी के साथ टीवी करियर की शुरुआत की और अंत तक चैनल के साथ जुड़े रहे.खबरों को पेश करने के अपने खास अंदाज और भाषा के लिए वह काफी लोकप्रिय थे.

