BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनसीपी सुप्रीमो की झारखंड यात्रा अहम, सरकार में शामिल हो सकती है एनसीपी, सीएम से करेंगे मुलाकात

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
एनसीपी सुप्रीमो की झारखंड यात्रा अहम, सरकार में शामिल हो सकती है एनसीपी, सीएम से करेंगे मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

• affiliates
रांचीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की झारखंड यात्रा अहम मानी जा रही है. वे सात मार्च ( रविवार) को झारखंड आ रहे हैं. वे यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. इसकी प्रबल संभावना है कि वे मुख्यमंत्री से उनके मंत्रिमंडल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भागीदारी को लेकर बातचीत करेंगे. हालांकि राज्य में झामुमोनीत गठबंधन सरकार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है. हुसैनाबाद, पलामू के एनसीपी विधायक कमलेश कुमार सिंह पहले से ही सीएम हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं. अब सरकार में एनसीपी के शामिल होने पर उनके मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई हैं.
शरद पवार रविवार को हरमू मैदान में पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. उनके साथ महासचिव प्रफुल्ल पटेल, महिला राकांपा अध्यक्ष फौजिया खान, युवा अध्यक्ष धीरज शर्मा और छात्र संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दुहन समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह और युवा नेता सूर्या सिंह ने यह जानकारी दी.
इधर हेमंत मंत्रिमंडल में दावेदारी को लेकर राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. राकांपा यूपीए का अहम अंग है और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बगैर शर्त उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार का समर्थन किया है. बोर्ड-निगम में पार्टी की भागीदारी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस विषय में कोई बात नहीं हुई है.
कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है. सम्मेलन में सभी 24 जिलों से 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भाग लेंगे. दावा किया कि शरद पवार के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा होगा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भविष्य में होने वाले चुनावों में भी मजबूती से भागीदारी करेगी. लोकसभा की तीन और विधानसभा चुनाव में 10 से 12 सीटों पर लड़ने की तैयारी है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 से जाएंगे हड़ताल पर, जाएंगे राज्यभर के 700 रेजिडेंट डॉक्टर

Next Post

मुकेश अंबानी को धमकी मामले की जांच करेगी महाराष्ट्र ATS

Next Post
मुकेश अंबानी को धमकी मामले की जांच करेगी महाराष्ट्र ATS

मुकेश अंबानी को धमकी मामले की जांच करेगी महाराष्ट्र ATS

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d