सीडीएस पद को लेकर सेना प्रमुख एमएम नरवणे के नाम की चर्चा हो रही, जो इस महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नरवणे को रिटायरमेंट से ठीक पहले सीडीएस नियुक्त किया जा सकता है. नरवणे की जगह उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को नया सेना प्रमुख बनाया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो यदि इस महीने सीडीएस की नियुक्ति नहीं होती है, तो यह पद लंबे समय तक खाली रहेगा.

