एम्स प्रशासन ने 300 रुपये तक की सभी जांचें फ्री कर दी हैं.एम्स प्रशासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है. इसका लाभ यह होगा कि कई तरह की ब्लड जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि जांचें अब निशुल्क हो गई हैं. मगर एम्स ने प्राइवेट वार्ड का शुल्क डेढ़ से दोगुना बढ़ा दिया है. प्राइवेट वार्ड में बी श्रेणी के कमरे का शुल्क अब 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दिया है, जो वर्तमान शुल्क से डेढ़ गुना ज्यादा है. डीलक्स श्रेणी के कमरे का शुल्क 3 हजार रुपये से बढ़ा 6 हजार रुपये कर दिया है. यह वर्तमान शुल्क से दोगुना है. प्राइवेट वार्ड के लिए तय शुल्क एक जून से लागू होगा. इससे एम्स में अब प्राइवेट वार्ड में इलाज करना महंगा पड़ेगा.

