BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एयर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप की एक और डील, 12000 करोड़ की बोली लगाकर किया NICL का अधिग्रहण

by bnnbharat.com
January 30, 2022
in समाचार
एयर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप की एक और डील, 12000 करोड़ की बोली लगाकर किया  NICL का अधिग्रहण
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टाटा ग्रुप ने  उद्योग जगत में एक बार फिर हलचल मचा दी है. एयर इंडिया के बाद एक स्टील कंपनी की डील पूरी की. ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड को खरीद लिया है। बताया जाता है कि टाटा स्टील ने इसके लिए करीब 12,000 करोड़ की बोली लगाई थी। हालांकि कंपनी या सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा एक-दो दिन बाद होने की कही जा रही है, लेकिन इस अधिग्रहण ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। सरकार की घोषणा के बाद अधिग्रहण की औपचारिकता शुरू होगी. भूषण स्टील और उषा मार्टिन के बाद टाटा स्टील ने NICL को अपने अधिकार में ले लिया है.

 

ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम का अधिग्रहण करने के लिए तीन कंपनियों ने बोली लगाई थी, जिसमें टाटा स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और जिंदल स्टील वर्क्स शामिल थी। बताया जाता है कि विनिवेश या अधिग्रहण के लिए नीलाचल इस्पात निगम की कीमत छह से सात हजार करोड़ रुपये रखी गई थी। दावेदार कंपनियों ने अपनी बोली इसी के आसपास लगाई थी, लेकिन टाटा स्टील ने एकबारगी 10 से 12 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाकर सबको हैरत में डाल दिया।

 

नीलाचल इस्पात निगम में भारत सरकार के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम मिनरल्स एंड मेटल्स ट्रेड कारपोरेशन लिमिटेड (एमएमटीसी) की 49 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार ने इसकी 93 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली आमंत्रित की थी। इस कंपनी में एमएमटीसी के अलावा भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की 0.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 

ज्ञात हो कि कुछ ही वर्ष पहले टाटा स्टील ने जमशेदपुर व ओडिशा स्थित उषा मार्टिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। इससे इन कंपनियों के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इन्हें कई सुविधाएं टाटा स्टील के कर्मचारियों की तरह मिल रही हैं। हालांकि कुछ सुविधाओं के लिए पुरानी कंपनी के कर्मचारी अब भी मांग कर रहे हैं।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार CM नितीश चाचा को राजद के तेज प्रताप ने दिया ऑफर, युवाओ को रोजगार देंगे तो महागठबंधन उन्हें शामिल करने को तैयार

Next Post

धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाया जाय- अरविन्द केजरीवाल

Next Post
धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाया जाय- अरविन्द केजरीवाल

धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाया जाय- अरविन्द केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d