यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडेरोव ने इस युद्ध के बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क से मदद मांगी है. एलन मस्क की स्टारलिंक सेटेलाइट से चलने वाली इंटरनेट सर्विस है और अब ये इंटरनेट सर्विस यूक्रेन में मुहैया कराई जाने लगी है. युद्ध के दौरान यूक्रेन में इंटरनेट की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और इसे दुरुस्त करने के लिए एलन मस्क ने स्टारलिंक सेटेलाइट इंटरनेट सुविधा जरूरतमंदों को मुहैया कराने का फैसला किया है.ट्विटर पर एलन मस्क से संपर्क करते हुए मिखाइलो फेडेरोव ने कहा, ‘जहां आप अंतरिक्ष को व्यवस्थित कर रहे हैं, रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है! जहां आपके रॉकेट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लैंड कर रहे हैं, रूस के रॉकेट यूक्रेन की आम जनता पर हमला कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि आप यूक्रेन को स्टारलिंक स्टेशन दें और रूस के गुनेहगारों को रुकने के लिए एड्रेस करें. इसके जवाब में एलन मस्क ने कहा ‘यूक्रेन में स्टारलिंक सर्विस शुरू कर दी गई है और अन्य टर्मिनल जल्द वहां पहुंचेंगे.रूस के हमलों के बीच spacex ने यूक्रेन में “स्टार लिंक satellite internet सर्विस” शुरू कर दी है.

