BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एलेक्सा से सिनेमा टिकट के साथ रेस्टोरेंट में खाने और टैक्सी की बुकिंग भी होगी संभव

by bnnbharat.com
June 7, 2019
in Uncategorized
Amazon Alexa will soon help you to book cinema ticket and resturant as well as taxi
Share on FacebookShare on Twitter
  • लॉस वेगास में चल रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेजन ने पेश किया एलेक्सा का अपडेटेड वर्जन

गैजेट डेस्क. स्मार्ट स्पीकर्स का इस्तेमाल दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में अमेजन अभी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके वॉयस कमांड सिस्टम एलेक्सा का उपयोग अब तक गाना प्ले करने, लाइट ऑन-ऑफ करने, समाचार सुनने या सामान्य ज्ञान से जुड़े किसी सवाल का जवाब हासिल करने में ज्यादा होता था। लेकिन जल्द ही आप एलेक्सा की मदद से वीकेंड पर अपनी पूरी शाम प्लान कर सकेंगे। यह सुविधा कुछ ही महीनों में लॉन्च कर दी जाएगी। अमेजन ने इसकी जानकारी लास वेगास में चल रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में दी।

अमेजन के वाइस प्रेसिडेंट और हेड साइंटिस्ट रोहित प्रसाद ने अपने प्रजेंटेशन में बताया कि कैसे एलेक्सा की मदद से उन जटिल कामों को किया जा सकेगा जो अब तक संभव नहीं था। प्रजेंटेशन के दौरान एलेक्सा से किसी फिल्म के टिकट बुक करने को कहा गया। एलेक्सा ने टिकट बुकिंग करने के बाद यूजर से पूछा कि क्या वह सिनेमा हॉल के पास के किसी रेस्टोरेंट में खाना भी खाएंगे। हां में जवाब मिलने पर एलेक्सा ने रेस्टोरेंट में जगह बुक कराई और फिर पूछा कि वहां जाने के लिए क्या आप टैक्सी का इस्तेमाल करेंगे। इसका जवाब भी हां में मिलने पर एलेक्सा ने उबर कैब की बुकिंग भी कर दी।

रोहित ने कहा, पहले इन तीन काम को पूरा करने के लिए एलेक्सा और यूजर के बीच करीब 40 बार संवाद करने की जरूरत होती थी। अब यह काम 13 बार संवाद करने पर मुमकिन हो जाएगा। इसमें मुश्किल से एक से दो मिनट का समय लगेगा। रोहित ने कहा, इस तरह के जटिल संवाद को यूजर की संतुष्टि के लायक अंजाम तक पहुंचाने के लिए उन्नत स्तर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस्तेमाल की जाती है। एलेक्सा को न सिर्फ यूजर की बात समझनी है बल्कि स्मार्ट सुझाव भी देने हैं। अमेजन इसके लिए क्रॉस स्किल एक्शन प्रिडिक्टर नाम का सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रही है। इसकी मदद से एलेक्सा यूजर द्वारा दिए गए कमांड पर एक्शन लेती है और साथ ही उस कमांड से जुड़े अन्य पहलुओं का विश्लेषण कर यूजर को सुझाव भी देती है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस के 12 MLA ने छोड़ी पार्टी, थामा TRS का दामन

Next Post

टिंकल हत्याकांडः 10 हजार के कर्ज के लिए निर्ममता से मासूम की हत्या, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Next Post

टिंकल हत्याकांडः 10 हजार के कर्ज के लिए निर्ममता से मासूम की हत्या, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d